यामी गौतम ने की फिल्म 'Jalsa' की तारीफ, विद्या बालन-शेफाली शाह के किरदारों को सराहा
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में विद्या बालन, शेफाली शाह-स्टारर 'जलसा' की समीक्षा की और उल्लेख किया कि यह सभी प्यार की हकदार है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) और शेफाली शाह की की थ्रिलर ड्रामा 'जलसा' (Jalsa) को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म दर्शकों से खूब सराहना बटोर रही है। इसे देख दर्शकों सेलकर कई सेलिब्रिटी भी विद्या बालन और शेफाली शाह-स्टारर की अपनी समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें फिल्म कितनी पसंद आई । उन्होंने अपने फैंस से फिल्म देखने का भी आग्रह किया।
यामी गौतम ने की जलसा की समीक्षा
यामी गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जलसा' का पोस्टर शेयर किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की समीक्षा करते हुए एक नोट भी लिखा "ऐसी फिल्में जो रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ा रही हैं वे सभी प्यार और प्रशंसा की पात्र हैं! मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। असाधारण प्रतिभाशाली विद्या बालन और शेफाली शाह का एक अलग अनुभव था फिल्म ! जरूर देखें''सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक ऐसी घटना के बारे में है जो विभिन्न आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाली दो महिलाओं के जीवन को काफी हद तक बदल देती है। 'जलसा' एक पत्रकार और उसकी कुक की एक बेहद आकर्षक कहानी है जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2017 की कॉमेडी-ड्रामा 'तुम्हारी सुलु' के बाद त्रिवेणी, बालन और कौल के लिए एक रीयूनियन भी है। फिल्म में मानव कौल, रोहिणी हट्टंगडी, गुरपाल सिंह, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- 'The Kashmir Files': महबूबा मुफ्ती ने की फिल्म की निंदा, Farooq Abdullah बोले-'सच्चाई जाननी है तो जांच करवाएं'
अभिनेत्री यामी गौतम हाल ही में अपनी रिलीज फिल्म 'A Thursday' की सफलता को एंजॅाय कर रही हैं। साइकोलॅाजिकल थ्रिलर इस फिल्म में यामी ने नैना जैसवाल नाम के किरदार की भूमिका निभाई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस की परफार्मेंस को दर्शकों और फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में उन्हें पसंद किया गया है। दर्शकों को अब उनकी अगली फिल्म देखने का इंतजार है।

Comments
Post a Comment